लेटेस्ट न्यूज़

कौन जीतेगा शाहजहांपुर नगर की सीट? सुरेश खन्ना के 9 वाले रिकॉर्ड को सबसे बड़ा खतरा ये दिख रहा

Shahjahanpur VidhanSabha 2027: उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर नगर विधानसभा सीट पर लगातार नौ बार जीतने वाले सुरेश खन्ना की राजनीतिक पकड़ मजबूत है. वे वर्तमान में राज्य के वित्त मंत्री हैं और इस बार भी चुनाव लड़ने की संभावना बनी हुई है. समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और कवायद करने वाले तनवीर खान ने पिछली बार दस हजार वोटों के अंतर से हार झेली है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Shahjahanpur VidhanSabha 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में कुछ सीटें ऐसी हैं जहां वक्त ठहर सा गया है. शाहजहांपुर नगर ऐसी ही एक विधानसभा है जहां पिछले 35 सालों से सुरेश कुमार खन्ना के ही नाम की गूंज है. यूपी सरकार के कद्दावर वित्त मंत्री और 9 बार के विधायक सुरेश खन्ना के सामने इस बार भी वही पुरानी चुनौती है. क्या वे अपना दहाई का आंकड़ा पूरा करेंगे? दूसरी ओर समाजवादी पार्टी है जो हर बार करीब आकर भी पटखनी खा जाती है. 2027 के चुनाव से पहले यहां की सियासी तपिश अभी से महसूस की जा रही है.