लेटेस्ट न्यूज़

UP Budget 2026-27 में अयोध्या, वाराणसी, मीरजापुर और मथुरा के लिए क्या-क्या मिला?

UP Budget 2026-27: यूपी बजट 2026-27 में योगी सरकार ने आध्यात्मिक पर्यटन पर बड़ा दांव खेलते हुए अयोध्या, काशी, मथुरा, मीरजापुर और नैमिषारण्य के विकास के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. जानिए किन तीर्थ स्थलों को कितना फंड मिला और कैसे पर्यटन बना रहा है यूपी की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा विधानसभा में पेश किए गए इस बजट में आध्यात्मिक पर्यटन पर सबसे बड़ा दांव खेला गया है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए सरकार ने अयोध्या, काशी, मथुरा और मीरजापुर जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों के लिए विशेष आवंटन किए हैं.