लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के अरबपति कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम की लैंबॉर्गिनी कौन चला रहा था, किसने लोगों को कुचला? देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

Who was Driving Lamborghini: कानपुर में लम्बोर्गिनी एक्सीडेंट का मामला लगातार चर्चा में है. घटना के वीडियो में दिखता है कि शिवम को उसके बाउंसर्स ड्राइविंग सीट से निकाल रहे हैं. शिवम के वकील का कहना है कि गाड़ी ड्राइवर मोहन चला रहा था. जबकि पुलिस जांच में ड्रिंक-ड्राइविंग की बात भी सामने आई है.

social share
Google CTA

Who was Driving Lamborghini: कानपुर के रेव-3 मॉल के पास रविवार को बड़े बिजनेसमैन केके मिश्रा के बेटे की लैंबॉर्गिनी कार ने 6 लोगों को रौंद दिया. अब ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. जहां चश्मदीद और मौके के वीडियो साफ तौर पर गाड़ी के मालिक शिवम मिश्रा को ड्राइविंग सीट पर दिखा रहे हैं. वहीं बचाव पक्ष और परिवार का कहना है गाड़ी शिवम मिश्रा नहीं ड्राइवर मोहन चला रहा था.