लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बजट 2026 में युवाओं को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए किया गया ये बड़ा ऐलान

UP Budget 2026: UP Budget 2026 में योगी सरकार ने युवाओं के लिए 40 लाख टैबलेट-स्मार्टफोन बांटने की घोषणा की है, जिसके लिए 2374 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. साथ ही 10 लाख रोजगार, पुलिस और शिक्षा विभाग में बड़ी भर्तियां, स्वरोजगार योजनाओं के लिए हजारों करोड़ का बजट और मुफ्त कोचिंग व फेलोशिप कार्यक्रमों का विस्तार किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Budget 2026 Updates: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट में युवाओं के डिजिटल सशक्तिकरण और रोजगार के लिए पिटारा खोल दिया है. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए 40 लाख नए टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके साथ ही स्वरोजगार और सरकारी नौकरियों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण आंकड़े पेश किए गए हैं.