लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 25 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे जाने को लेकर कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, पूरी डिटेल जानिए

UP News: यूपी सरकार की 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना' में बदलाव प्रस्तावित. अब मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन की जगह केवल टैबलेट मिलेंगे.

ADVERTISEMENT

UP News
Representative Image
social share
Google CTA

UP News: यूपी की योगी सरकार की आज यानी मंगलवार को एक बड़ी मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि सूबे की 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना' में एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अब तक वितरित किए जा रहे मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन के स्थान पर भविष्य में केवल टैबलेट का ही वितरण किया जाएगा. सरकार ने शैक्षिक गतिविधियों के लिए टैबलेट को स्मार्टफोन की जगह ज्यादा उपयोगी माना है.