लेटेस्ट न्यूज़

झांसी की महिला कॉन्स्टेबल का अश्लील वीडियो बना उसके साथ करता रहा रेप! जिस दारोगा रविकांत पर आरोप कौन है वो?

Jhansi Crime News: झांसी में तैनात महिला सिपाही ने रविकांत गोस्वामी नामक दारोगा पर उसके साथ रेप करने के आरोप में केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि साल 2023 की 17 और 18 फरवरी की रात को उसके संग क्या-क्या हुआ था?

ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News
Jhansi Crime News
social share
google news

Jhansi Crime News: यूपी सरकार भले ही महिला सुरक्षा के लाख दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है. सूबे में जब 'खाकी' ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं के संग जो हो रहा होगा उसके बारे में क्या ही कहा जाए! बता दें कि अब एक महिला सिपाही ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके संग दारोगा ने रेप किया है. यह खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. दरअसल, झांसी डीआईजी रेंज ऑफिस में तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने झांसी में ही तैनात सब-इन्स्पेक्टर (दारोगा) और उसके साथी पर उसके साथ रेप और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दारोगा ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.