लेटेस्ट न्यूज़

प्रतापगढ़ में 2 भाइयों अरुण तिवारी और आदित्य तिवारी को दौड़ा कर गोली मारने के आरोपी सुशील सिंह को लेकर आई बड़ी खबर

Firing outside the registry office in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में सोमवार को रजिस्ट्री ऑफिस में गोली चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दें कि पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को फरार घोषित करते हुए उनके ऊपर 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित किया है. 

ADVERTISEMENT

तस्वीर में बेलखरनाथ धाम का ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह.
तस्वीर में बेलखरनाथ धाम का ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह.
social share
google news

Firing outside the registry office in Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पट्टी तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन का बैनामा कराने आए दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस हमले में अरुण तिवारी और आदित्य तिवारी नामक दो भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि पुलिस ने मामले में ब्लॉक प्रमुख सुशिल सिंह समेत 6 लोगों को फरार घोषित करते हुए उनके ऊपर 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित किया है.