चाचा और चचेरे भाइयों ने घेरकर अक्षय सिंह को भाले और कांता से वार कर मार डाला, क्यों दी ऐसी भयानक मौत?
UP News: यूपी के हरदोई में जिस तरह से अक्षय सिंह को मारा गया, उसने सभी को दहला दिया. इस क्राइम की असल वजह जानने के लिए 4 साल पहले की जो घटना हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे जान आप चौंक जाएंगे.
ADVERTISEMENT

Hardoi News
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के बेहटा गोकुल थाने के बलेहरा गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है. यहां आज सुबह सरेआम एक युवक को मार दिया गया. उसे बड़ी ही बेरहमी से मारा गया. भाले और कांता से युवक पर तब-तक वार किए गए, जब तक की वह मर नहीं गया. इस दौरान आस-पास लोग भी थे. मगर किसी की भी हिम्मत उसे बचाने की नहीं हुई और आरोपी युवक को घेरकर उसपर धारदार हथियार चलाते रहे. इसके बाद सभी आरोपी फरार भी हो गए.