गर्लफ्रेंड को मॉल में ड्रेस पसंद करवा रहा था पति तभी पहुंच गई पत्नी, फिर हुई दोनों महिलाओं के बीच उठा-पटक
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में पति, पत्नी और वो के हाई-वोल्टेज ड्रामे ने सिटी कार्ट मॉल को अखाड़ा बना दिया. शनिवार को एक शख्स अपनी प्रेमिका को शॉपिंग कराने मॉल पहुंचा था तभी उसकी पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई.
ADVERTISEMENT

Sonbhadra News: सांकेतिक तस्वीर
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में एक शादीशुदा शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सिटी कार्ट मॉल में शॉपिंग करने गया था. तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई. इस दौरान उस शख्स की पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच जो विवाद हुआ वो देखने वाले ग्राहकों के भी पसीने छूट गए. इस दौरान दोनों महिलाएं शॉपिंग बैग्स की जगह एक-दूसरे के बाल थामे नजर आईं. मामला पति पत्नी और वो का था तो जाहिर है कि ड्रामा तो फुल लोडेड होना ही था.