झांसी की महिला कॉन्स्टेबल का अश्लील वीडियो बना उससे रेप करने वाले दारोगा रविकांत गोस्वामी को लेकर आई बड़ी खबर
Jhansi Crime News: झांसी में तैनात महिला सिपाही ने रविकांत गोस्वामी नामक दारोगा पर उसके साथ रेप करने के आरोप में केस दर्ज कराया है. अब रविकांत गोस्वामी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News
Jhansi Crime News: अभी तक आम महिलाओं संग रेप की खबरें सुर्खियों का हिस्सा बन रही थीं, अब यूपी पुलिस की एक महिला सिपाही ने अपने संग दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. महिला सिपाही ने ये आरोप किसी और पर नहीं बल्कि यूपी पुलिस के दारोगा पर ही लगाया है. इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. मामले में अब आरोपी दारोगा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. बता दें कि आरोपी सब इंस्पेक्टर रविकांत गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी होते ही उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस मामले की जांच CO सिटी को सौंप दी गई है.