लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश में बिजली बिल चेक करना हुआ आसान, UPPCL की नई सुविधा से कुछ ही सेकेंड्स में यूं देखें अपना Bill

UPPCL New Service Check Electricity Bill: यूपी में बिजली बिल चेक करना हुआ आसान! UPPCL ने नई डिजिटल सुविधा शुरू की है, जिससे उपभोक्ता मोबाइल पर 10 अंकों का अकाउंट नंबर डालकर तुरंत बिल देख और भुगतान कर सकते हैं. 

ADVERTISEMENT

Check Electricity Bill UP: Representative Image
Check Electricity Bill UP: Representative Image
social share
google news

UPPCL New Service Check Electricity Bill: उत्तर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अब बिजली का बिल चेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने या जटिल प्रक्रियाओं से गुजरने की जरूरत नहीं है. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने एक नई डिजिटल सेवा शुरू की है, जो उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में बिजली बिल की पूरी जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाती है. यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, जो अपने बिजली बिल की जानकारी तुरंत और सरलता से पाना चाहते हैं.