लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अब गाय पालना होगा आसान... सरकार दे रही 80000 रुपये तक की मदद, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana: यूपी सरकार ने 'मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना' शुरू की है, जिसमें स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायें खरीदने पर 80000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा. यह 'नंद बाबा दुग्ध मिशन' के तहत दूध उत्पादन और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देगा.

ADVERTISEMENT

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana,
Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana,
social share
google news

Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने 'नंद बाबा दुग्ध मिशन' के तहत 'मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना' की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य राज्य में दूध उत्पादन और प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता को बढ़ाना है. यह योजना प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को राज्य के बाहर से स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायें खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी. इसके तहत सरकार प्रति यूनिट (दो गायों) की कुल लागत का 40% या अधिकतम ₹80,000 तक का अनुदान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में देगी.