लेटेस्ट न्यूज़

कोबरा सांप पकड़ घर लाए सहारनपुर के किसान रामकुमार, मुंह के पास ले जाकर लगे खेलने, उसने जीभ पर डंसा तो हुआ ये हाल

सहारनपुर में किसान रामकुमार एक कोबरा सांप को खेत से पकड़कर घर लाए और उससे खेलने लगे. सांप ने जीभ समेत कई जगह डंसा, जिससे उनकी दुखद मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Cobra Snake
Saharanpur Cobra Snake
social share
Google CTA

सहारनपुर के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां कोबरा सांप से खेलना एक किसान के लिए जानलेवा साबित हुआ. किसान रामकुमार खेत में दिखे कोबरा को पकड़कर घर ले आए थे और लोगों के मना करने के बावजूद उससे खेलते रहे. इसी दौरान वो सांप को मुंह के पास भी ले जाकर खेलने लगे. सांप ने जीभ समेत कई जगहों पर डंस लिया. इसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई.​