बिजनौर के निकाह में चिकन फ्राई के लिए 3 बार जंग... खाने को लेकर हुई जमकर मारपीट, गजब का था नजारा
Bijnor News: बागपत चाट युद्ध के बाद अब बिजनौर में अजीबोगरीब मामला! शादी के भोज में चिकन फ्राई कम मिलने पर बारातियों और दुल्हन पक्ष में हुई जमकर मारपीट. 3 बार रुकी निकाह की रस्में, पुलिस ने कराया शांत.
ADVERTISEMENT

Bijnor chicken fry fight
आपको बागपत का ऐतिहासिक चाट युद्ध तो याद ही होगा. जब साल 2021 में यूपी के बागपत में चाट विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसी क्रम में अब यूपी के बिजनौर से चिकन फ्राई जंग सामने आई है. बिजनौर में ये अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है. यहां शादी के भोज में चिकन फ्राई ने माहौल को जंग का मैदान बना दिया. मामूली सर्विंग विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि निकाह की रस्में तीन बार रुकवानी पड़ीं और आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन का निकाह संपन्न हुआ.