महाकुंभ में दातून बेचकर खूब रुपये कमाने वाले आकाश यादव को पुलिस ने क्यों बिठा लिया?
महाकुंभ में दातून बेचकर फेमस हुए जौनपुर के आकाश यादव उर्फ 'दातून बॉय' को एक वायरल रील के चलते थाने बुलाया गया. जानें नकली पिस्टल दिखाने वाले इस वीडियो पर पुलिस ने क्यों की पूछताछ और क्या चेतावनी दी गई.
ADVERTISEMENT

Akash Yadav Daatun Boy
प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान दातून बेचकर रातों-रात फेमस हुए जौनपुर के आकाश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनका वायरल होने का शौक उन्हें पुलिस थाने तक ले गया. रील बनाने के क्रेज में आकाश ने एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें वह नकली पिस्टल दिखाते नज़र आ रहे थे. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस को टैग कर दिया और 'दातून बॉय' को थाने पहुंचना पड़ा.