आगरा के थाने में पुलिसवालों और वकीलों के बीच हो गई गुत्थम-गुत्था वाली भिड़ंत, बमचक बवाल का पूरा सीन ऐसा रहा
Agra Police and Lawyers Fight: आगरा के थाना न्यू आगरा में पुलिस और वकीलों के बीच जमकर हाथापाई. तहरीर देने पहुंचे अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल. पुलिस ने शुरू की जांच.
ADVERTISEMENT

Agra Police and Lawyers Fight
Agra Police and Lawyers Fight: आगरा में बुधवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने पुलिस और वकीलों के बीच तनाव पैदा कर दिया. थाने के अंदर ही पुलिस और वकीलों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा तब और बढ़ गया जब दोनों हाथापाई करने लगे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, मामला एक वकील के साथ हुई घटना से जुड़ा है. इसी सिलसिले में कई वकील अपनी शिकायत और तहरीर देने के लिए न्यू आगरा थाने में पहुंचे थे. हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई.