बदायूं में अजय सिंह ने HPCL प्लांट के GM सुधीर गुप्ता और AGM हर्षित मिश्रा को गोलियां से छलनी कर दिया पर क्यों?
Budaun Breaking News: बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: वेंडर अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू ने GM सुधीर कुमार गुप्ता और AGM हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की. नौकरी से हटाए जाने के बदले में अंजाम दी वारदात.
ADVERTISEMENT

Budaun Breaking News
Budaun Breaking News: बदायूं में गुरुवार बड़ी घटना घट गई. यहां सहजनी गांव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एथेनॉल प्लांट में जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता और सहायक जनरल मैनेजर हर्षित मिश्रा पर फायरिंग कर दी गई. इस घटना में दोनों की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.