जिन हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए CM योगी
ADVERTISEMENT
Harish Rana Ghaziabad: गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु मिलने के बाद योगी सरकार परिवार की मदद के लिए आगे आई है. ₹2.5 लाख की नकद सहायता और आजीविका के लिए दुकान दी जाएगी. देखिए प्रशासन की इस पहल की पूरी रिपोर्ट.
गाजियाबाद के हरीश राणा के परिवार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरीश को इच्छा मृत्यु की अनुमति मिलने के बाद, यूपी सरकार परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल देने में जुट गई है. सीएम योगी के निर्देश पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी हरीश राणा के घर पहुंचे. प्रशासन ने तत्काल जन सहयोग से परिवार को ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है.
