लेटेस्ट न्यूज़

नई नवेली दुल्हन रिमझिम पति से बोली बस से उतरो और पकौड़ी लाओ, वो उतरा और उधर लड़की प्रेमी संग निकल ली!

Moradabad News: पकौड़ी ले आओ कहकर बस स्टैंड से गायब हुई नई नवेली पत्नी. पति पीतम सिंह का आरोप- प्रेमी इमरान संग फरार हुई रिमझिम. शादी के मात्र 3 महीने बाद विदाई कराकर घर लौट रहा था जोड़ा.

ADVERTISEMENT

Photo: Rimjhim
Photo: Rimjhim
social share
google news

सुनो न मेरे लिए पकोड़ी और पानी ले आओ... मुरादाबाद बस स्टैंड पर नई नवेली पत्नी रिमझिम ने अपने पति पीतम सिंह से ये मांग की. पीतम बस से उतरा और पकोड़ी लेकर वापस आया तो उसने देखा कि सीट पर रिमझिम नहीं है. वो गायब थी. यह देख पीतम हैरान और परेशान हो गया. उसने काफी देर तक रिमझिम की तलाश की. जब कोई रास्ता नहीं मिला तब वह थक हारकर पुलिस के पास पहुंचा. यहां आकर उसने पुलिस को पूरी कहानी सुनाई और बताया कि उसकी पत्नी शायद आशिक संग फरार हो गई है. पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है.