चर्चा में: हरीश राणा को इच्छा मृत्यु के फैसले के वक्त इमोशनल हो गए जस्टिस जेबी पारदीवाला के बारे में जान लीजिए
Harish Rana Case Verdict: गाजियाबाद के हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु. जानिए उस जज के बारे में जिन्होंने यह फैसला सुनाते हुए आंसू बहाए और समझिए क्या होती है पैसिव यूथनेशिया और इसके कानूनी नियम.
ADVERTISEMENT
गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने का सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला न केवल कानून, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के लिहाज से भी एक बड़ी घटना बन गया है. इस फैसले को सुनाते समय जस्टिस जे.बी. पारदीवाला इतने भावुक हो गए कि वे रो पड़े. आपको बता दें कि हरीश राणा एक होनहार छात्र थे, लेकिन 2013 में एक हादसे के बाद वे कोमा में चले गए. पिछले 13 वर्षों से वे बिस्तर पर थे, जहां उनके माता-पिता ने अपनी पूरी जमापूंजी और जीवन उनकी सेवा में लगा दिया.