संभल में आयशा खातून ने पूजा बनकर भोला से कर ली शादी फिर अपनी इस हरकत से पकड़ी गई!
Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल में लुटेरी दुल्हनों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है जो पश्चिम बंगाल से आकर हिंदू नाम रखकर शादियां करती थीं. गिरोह की तीन दुल्हनें गहने और नकदी समेटकर फरार हो गईं, जबकि चौथी दुल्हन 'पूजा' को भागने से पहले ही दबोच लिया गया.
ADVERTISEMENT

Luteri Dulhan Sambhal: लुटेरी दुल्हनों को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं. ये लड़कियां लड़कों से शादी करती हैं और फिर घर से लाखों के गहने और पैसे लेकर फरार हो जाती हैं. ताजा मामला संभल से सामने आया है.यहां भी कई लड़के लुटेरी दुल्हनों के जाल में फंसकर धोखा खा गए. पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवतियों ने अपना नाम आरती और पूजा बताकर हिंदू रीति-रिवाज से संभल के भोला और राजू के अलावा कुछ लड़कों से शादी की. लेकिन मकसद सिर्फ लूट था.इनमें से तीन इसमें कामयाब भी रहीं. लेकिन चौथी लुटेरी दुल्हन भागने से पहले ही पकड़ी गई. ऐसे में परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ी गई दुल्हन के पास से अलग नाम का आधार कार्ड मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस अब इस सिंडिकेट की मास्टरमाइंड काजल और फरार दुल्हनों की तलाश में बदायूं के अलावा कई जिलों में छापेमारी कर रही है.