लेटेस्ट न्यूज़

रिश्वत केस में सस्पेंड होने वाले IAS को बहाली के बाद मिली अब बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं आईएएस अभिषेक प्रकाश?

Who is IAS Abhishek Prakash: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश की यूपी शासन में वापसी. भ्रष्टाचार के आरोपों में एक साल तक निलंबित रहने के बाद शासन ने सचिव, सामान्य प्रशासन बनाया.

ADVERTISEMENT

IAS Abhishek Prakash
IAS Abhishek Prakash
social share
google news

Who is IAS Abhishek Prakash: साल 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश पिछले 1 साल से चर्चाओं में थे. उनको कथित रिश्वत केस के बाद सस्पेंड कर दिया गया था. मगर अब IAS अभिषेक प्रकाश के लिए अच्छी खबर आई है. IAS अभिषेक प्रकाश को फिर बहाल कर दिया गया है और उनको अब बड़ी जिम्मेदारी भी मिल गई है. बता दें कि कथित रिश्वत केस में फंसने के बाद सरकार ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे. जांच में सभी तथ्यों को खंगालने के बाद हाल ही में यूपी सरकार ने उनका सस्पेंशन खत्म कर दिया था, जिसके बाद अब उन्हें बड़ा पद दिया गया है. बता दें कि अब उन्हें सचिव सामान्य प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है.