UPSI का परीक्षा देने गए अभ्यर्थियों ने सामने आकर कही ये बातें, देखें पूरी रिपोर्ट
प्रयागराज में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की पहली पाली शुरू. गाजीपुर और अन्य जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने साझा किया अपना अनुभव.परीक्षा केंद्रों पर जूते उतरवाकर और कानों की सघन चेकिंग के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम.
ADVERTISEMENT
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की पहली पाली शुरू हो चुकी है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम हैं कि चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली जा रही है.अभ्यर्थियों को न केवल एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच से गुजरना पड़ रहा है बल्कि किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल सामग्री को रोकने के लिए उनके जूते तक उतरवाकर चेक किए जा रहे हैं. यूपी Tak ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद उन अभ्यर्थियों से बात की जो दूर-दराज के जिलों से अपनी किस्मत आजमाने प्रयागराज पहुंचे हैं.