लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 'पंडित' वाले ऑप्शन को लेकर उठे सवाल तो सीएम योगी ने सख्त होकर दे दिया तगड़ा रिएक्शन

UP Police SI Exam controversy: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के हिंदी सेक्शन में अवसरवादी शब्द के विकल्प में पंडित दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश जारी किए, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Police SI Exam controversy: उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. परीक्षा के हिंदी सेक्शन में पूछे गए एक प्रश्न में अवसरवादी शब्द के विकल्पों में पंडित शामिल किए जाने पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. इस मामले ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जताई और सभी भर्ती बोर्डों के चेयरपर्सन्स को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षा या आधिकारिक प्रक्रिया में किसी व्यक्ति, जाति, पंथ या समुदाय की आस्था और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी या सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी.