लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद की फरदीन के साथ ये 5 कर रहे थे आतंकी संगठन के वीडियो लाइक! पुलिस संग खुफियां एजेंसी ने दबोचा तो सभी चौंक गए

UP News: गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. आरोप है कि ये सभी भारतीय रेलवे स्टेशनों, सुरक्षाबलों के ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेज रहे थे. अब मामले में ये पता चला है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad suspects arrested, Pakistan handler spy case India, railway station photos sent Pakistan, Official Secrets Act Ghaziabad case, UP espionage case Ghaziabad, security forces location leak India
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर के लिए जासूसी और देश की संवेदनशील जगहों की जानकारी देने के आरोप में पुलिस और एजेंसियों ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. अरेस्ट हुए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.