UPSI भर्ती परीक्षा देने आए स्टूडेंट्स के परिवार वालों ने कैमरे के सामने आकर ये सब कहा
UP SI Exam:उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन प्रयागराज के परीक्षा केंद्रों पर उमड़ी भारी भीड़. सेंटर के बाहर खड़े किसान, ड्राइवर और मध्यमवर्गीय माता-पिता ने यूपी Tak से साझा किया अपना संघर्ष.
ADVERTISEMENT
UP SI Exam:उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए लिखित परीक्षा का आज अंतिम दिन है. प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों पर हजारों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए. लेकिन परीक्षा हॉल के बाहर खड़ी भीड़ एक अलग ही कहानी बयां कर रही है. यहां कोई पिता किसान है, कोई ड्राइवर है तो कोई प्राइवेट नौकरी कर बड़ी मुश्किल से घर चला रहा है. इन परिजनों के लिए यह परीक्षा नौकरी पाने का जरिया मात्र नहीं बल्कि गरीबी और आर्थिक तंगहाली से बाहर निकलने का इकलौता रास्ता है. यूपी Tak ने इन परिजनों से बात की जहां उनके चेहरों पर थकान से ज्यादा अपने बच्चों के भविष्य को लेकर अटूट विश्वास नजर आया.