लेटेस्ट न्यूज़

कल तक जो मिलता था 2200 का वो अब मिलेगा 3200 का… 900 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर तो लखनऊ के दुकानदारों ने ये कहा

Commercial cylinder price hike: उत्तर भारत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹900 बढ़ने से ₹3200 के पार पहुंच गए हैं. इस भारी वृद्धि से यूपी-बिहार में चाय, नाश्ते और होटल के खाने के दाम बढ़ना तय है जिससे आम जनता और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

ADVERTISEMENT

Commercial cylinder price hike
Commercial cylinder price hike
social share
google news

Commercial cylinder price hike: उत्तर भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹900 की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है जिससे अब खान-पान की चीजों के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है. कल तक जो सिलेंडर ₹2200 में मिलता था उसकी कीमत अब बढ़कर ₹3200 हो गई है. इस महंगाई का असर यूपी के पटरी दुकानदारों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट के किचन पर भी पड़ना शुरू हो गया है.