Amethi Police Action: अमेठी में पुलिस का बड़ा एक्शन: एक रात में महिला समेत 8 वारंटी गिरफ्तार, संग्रामपुर में चला सख्त अभियान
Amethi News: जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने एक ही रात में महिला समेत आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi Police Crackdown: जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने एक ही रात में महिला समेत आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक सरवानन टी के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में संग्रामपुर थाना पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान चलाकर फरार चल रहे वारंटियों को दबोच लिया.