लेटेस्ट न्यूज़

Sheeshgarh Development Issue: बरेली में 18 करोड़ की पानी टंकी टेस्टिंग में फेल, 50 हजार लोग शुद्ध जल को तरसे; जेई ने जनता पर ही डाली जिम्मेदारी

UP latest news: नगर पंचायत शीशगढ़ में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी अभी तक जनता की प्यास बुझाने के लिए सक्षम नहीं है.

ADVERTISEMENT

Sheeshgarh Development Issue
Sheeshgarh Development Issue
social share
google news

Sheeshgarh Water Tank Failure Case: नगर पंचायत शीशगढ़ में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी अभी तक जनता की प्यास बुझाने के लिए सक्षम नहीं है. दरअसल, लगभग 18 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से मोहल्ला अंसार नगर में निर्मित ओवरहेड टैंक टेस्टिंग के दौरान ही फेल हो गया है. इस टंकी का निर्माण अमृत 2.0 योजना के तहत किया गया था और 13 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास भी किया गया था.