हिज्बुल्लाह अली और समीर खान के निशाने पर थे ये 3 हिंदूवादी नेता, यूपी ATS ने पकड़ा तो सामने आया इनका पाकिस्तानी कनेक्शन
UP ATS Terror Probe: उत्तर प्रदेश में एक बड़े आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए यूपी एटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार दो संदिग्धों से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने रखी है.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एक बड़े आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए यूपी एटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार दो संदिग्धों से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने रखी है. तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और समीर खान नाम के इन आरोपियों पर आरोप है कि वे पाकिस्तान स्थित गैंगस्टरों और खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहकर प्रदेश में टारगेट किलिंग और आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे. जांच के मुताबिक दोनों आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद बट के निर्देश पर काम कर रहे थे. इनके निशाने पर कई हिंदूवादी नेता थे, जिनमें दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, पिंकी चौधरी, युद्धी राणा और गौरव राजपूत शामिल बताए जा रहे हैं. आरोपियों ने इन नेताओं की हत्या के लिए गला रेतने जैसी साजिश रची थी.