लेटेस्ट न्यूज़

UPSI पेपर विवाद के बीच सीएम योगी ने भर्ती बोर्ड को सुनाया, फिर बारिश की वजह से खराब हुई फसलों को लेकर दिया ये निर्देश

CM Yogi Adityanath: UPSI परीक्षा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन, 'पंडित' विकल्प वाले पेपर सेटर्स होंगे ब्लैकलिस्ट. साथ ही पश्चिमी यूपी में बारिश से खराब हुई फसलों के लिए तत्काल मुआवजे के निर्देश.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
google news

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दो महत्वपूर्ण विषयों पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं. UPSI भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' विकल्प को लेकर उपजे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त रवैया अपनाया है. साथ हीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत के द्वार खोल दिए हैं.