लेटेस्ट न्यूज़

डिप्टी सीएम समझदार है... स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले 'केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM'

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बताया सीएम पद का हकदार. कहा- समझदार व्यक्ति को मुख्यमंत्री होना चाहिए. पालकी विवाद पर प्रशासन और भाजपा को जमकर घेरा.

ADVERTISEMENT

Keshav Prasad Maurya and Avimukteshwaranand Saraswati
Keshav Prasad Maurya and Avimukteshwaranand Saraswati
social share
Google CTA

संगम तट पर माघ मेले के दौरान पालकी विवाद को लेकर धरने पर बैठे ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रदेश की सत्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सीधे तौर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य की कमान किसी अकड़ वाले व्यक्ति के बजाय केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति के हाथ में होनी चाहिए. शंकराचार्य ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने शंकराचार्य के साथ हुई घटना पर कार्रवाई की बात कही थी.