साउथ सेंट्रल रेलवे में 2801 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और ITI पास युवा बिना देर किए करें अप्लाई
SCR Apprentice Vacancy 2026: साउथ सेंट्रल रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 11 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

SCR Apprentice Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में करियर बनाने का शानदार अवसर सामने आया है. साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न ट्रेड में कुल 2801 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी रेलवे भर्ती सेल (RRC SCR) की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 तय की गई है.