लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ घूमने आई इंफ्लुएंसर मान्या सिंह पर बड़ा इमामबाड़ा में हिजाब पहने का बनाया गया दवाब, वीडियो बनाकर खोली टूरिस्ट प्लेस के अंदर की पोल!

Bara Imambara Hijab Controversy: डिजिटल क्रिएटर मान्या सिंह ने आरोप लगाया कि लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में प्रवेश के दौरान उनसे हिजाब पहनने और शर्ट का बटन बंद करने के लिए कहा गया. इस घटना पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और विवाद पैदा कर रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bara Imambara Hijab Controversy: लखनऊ के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में घूमने आई एक डिजिटल क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में क्रिएटर ने जो दावा किया है, उसने नए विवाद को जन्म दे दिया है. उनका कहना है कि इमामबाड़ा परिसर के अंदर उनसे हिजाब पहनने के लिए कहा गया और इतना ही नहीं, उनकी शर्ट का बटन बंद करने की भी नसीहत दी गई. क्रिएटर के मुताबिक जब उन्होंने इन बातों को मानने से इनकार किया तो माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें बाहर निकलने तक के लिए कह दिया. वीडियो सामने आने के बाद अब यह पूरा मामला चर्चा में है.