लेटेस्ट न्यूज़

8वीं पास रामबाबू बोला- मेंस कर लिया पास, अब तो बस बनने ही वाला हूं कलक्टर! फिर बनाए युवती से संबंध, इसकी पोल ऐसे खुली

Hapur Crime News: आठवीं पास युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर युवती से किया रेप. स्नेपचैट पर दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और शोषण किया. भाई की पड़ताल में खुली पोल, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

ADVERTISEMENT

Hapur Crime News
Hapur Crime News
social share
google news

Hapur Crime News: इस वारदात की शुरुआत जनवरी 2025 से होती है. मोबाइल एप स्नेपचैट पर हापुड़ की एक युवती की मुलाकात भदोही के रहने वाले रामबाबू उर्फ रामफल गौतम से हुई. बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो रामबाबू ने खुद को युवती के सामने ऐसे पेश किया कि वह एक बहुत होनहार युवक है. दोनों के बीच जब बातों का सिलसिला बढ़ा तो रामबाबू ने युवती के सामने अपना ऐसा रसूख पेश किया जिससे वह उसकी कायल हो गई. रामबाबू ने दावा किया कि वह UPSC मेन्स परीक्षा पास कर चुका है और बस अब कुछ ही दिनों में वह बड़ा अधिकारी बनने वाला है. मगर युवती को क्या पता था कि आने वाले दिनों में उसे एक बड़ा धोखा मिलने जा रहा है.