लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में बस ड्राइवर की गुंडई के चलते सड़क पर लगा भीषण जाम?पुलिस के पहुंचने से पहले ये हुआ

कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास रविवार सुबह ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर  मुनेन्द्र प्रताप सिंह और एक शैलेंद्र नाम के बस चालक के बीच विवाद हो गया.आरोप है कि इससे नाराज होकर बस चालक ने जानबूझकर बस को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया जिससे एंबुलेंस के साथ-साथ कई गाड़ियां बीच सड़क पर फंस गईं.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रोडवेज बस चालकों की मनमानी और गुंडई का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास रविवार सुबह ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर मुनेन्द्र प्रताप सिंह और एक शैलेंद्र नाम के बस चालक के बीच विवाद हो गया.आरोप है कि इससे नाराज होकर बस चालक ने जानबूझकर बस को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया जिससे एंबुलेंस के साथ-साथ कई गाड़ियां बीच सड़क पर फंस गईं. विवाद बढ़ता देख बस चालक शैलेंद्र और परिचालक रंजित पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए. पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.