'555 बीड़ी' के मालिक सुरेश अग्रवाल को उनके बेटे नरेश ने गोली मारी फिर खुद भी दी जान, मथुरा के बंगले में रात 9 बजे ऐसा क्या हुआ?
UP News: 555 बीड़ी के मालिक सुरेश चंद्र अग्रवाल का कारोबार यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में फैला हुआ था. 31 अक्टूबर के दिन उनके बेटे ने ही 75 साल के सुरेश को गोली मार दी. फिर बेटे ने खुद को भी गोली मार ली. जानिए आखिर मथुरा में बड़े कारोबारी परिवार में ये क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

Dinesh-555 Suresh Chandra Agarwal Story: '555 बीड़ी' ब्रांड का नाम आपने कभी ना कभी सुना ही होगा. बीड़ी मार्केट में ये ब्रांड किसी पहचान का मुहताज नहीं है. देश के कई राज्यों में इस बीड़ी का जबरदस्त बिजनेस है. इस बीड़ी के मालिक का नाम था सुरेश चंद्र अग्रवाल. दशकों पहले सुरेश अग्रवाल ने बीड़ी का कारोबार शुरू किया था और कुछ ही समय में इसे बीड़ी का एक बड़ा ब्रांड बनाया था. सुरेश कुमार अग्रवाल के कारोबार की सफलता और उनकी जिंदगी की कहानी फर्श से अर्श पर उठने वाली कहानी थी. 75 साल के सुरेश अब अपने परिवार के साथ मथुरा में रह रहे थे. मगर उम्र के इस पड़ाव पर आकर सुरेश चंद्र अग्रवाल को अपने ही बेटे के हाथों मौत मिली है. बता दें कि सुरेश चंद्र अग्रवाल को उनके मझले यानी बीच के बेटे ने ही गोली मार दी है. अपने पिता की हत्या करने के बाद बेटे ने खुद को भी गोली मार ली और अपनी जान दे दी.