लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद अभिजीत दिपके का सरकार पर हमला, आंदोलन को लेकर कह दी ये बड़ी बात...

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर अभिजीत ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. उन्होंने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता करने का आरोप लगाया और कहा कि बातचीत के लिए अब सरकार को जंतर-मंतर आना होगा.

social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद उनका प्रोटेस्ट लगातार जारी रहेगा. उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता की गई. यूपी तक से बातचीत में अभिजीत ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग किया.