लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बलिया में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस से झड़प, छात्र नेता हिरासत में

Ballia Student Protest: दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बलिया में छात्रों ने प्रदर्शन किया. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने की कोशिश के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई. चक्का जाम के प्रयास पर छात्र नेता प्रवीण सिंह को हिरासत में लिया गया, जबकि प्रदर्शन कुछ देर तक जारी रहा.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बलिया में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस से झड़प, छात्र नेता हिरासत में
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बलिया में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस से झड़प, छात्र नेता हिरासत में
social share
Google CTA

Ballia News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को बलिया में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. छात्र नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कोतवाली क्षेत्र स्थित टीडी कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते उनके इस्तीफे की मांग की.