Chandauli Weather Today: मुगलसराय में बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, गर्मी से लोग बेहाल
Chandauli Weather Updates: मुगलसराय में मंगलवार को बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. अधिक नमी के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही. लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि चिकित्सकों ने पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

मुगलसराय में बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, गर्मी से लोग बेहाल
Chandauli News: मंगलवार को नगर में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा. कभी आसमान पर घने बादल छाए रहे तो कभी हल्की धूप निकल आई. हालांकि, बादलों की मौजूदगी के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी. वातावरण में नमी अधिक होने के कारण पूरे दिन चिपचिपी गर्मी बनी रही, जिससे आमजन बेहाल नजर आए.
