लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: सीजेपी प्रोटेस्ट पर सपा का खुला समर्थन, कांग्रेस की चुप्पी...इंडिया गठबंधन में स्पष्ट दिखते मतभेद!

Opinion: सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर इंडिया गठबंधन में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. जहां समाजवादी पार्टी आंदोलन के समर्थन में सक्रिय दिख रही है. वहीं कांग्रेस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है. जानिए गठबंधन की रणनीति और राजनीतिक मायने.

ADVERTISEMENT

Akhilesh and Rahul
Akhilesh and Rahul
social share
Google CTA

Opinion: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट ने इंडिया गठबंधन के भीतर छिपे मतभेदों को एक बार फिर उजागर कर दिया है. समाजवादी पार्टी (सपा) इस प्रोटेस्ट को खुलकर समर्थन दे रही है. जबकि कांग्रेस केंद्र की राजनीति में पूरी तरह खामोश नजर आ रही है. यह घटनाक्रम गठबंधन की एकता पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है. समाजवादी पार्टी ने सीजेपी प्रोटेस्ट में सक्रिय भूमिका निभाई है. डिंपल यादव समेत सपा के कई सांसद मंच पर पहुंचकर प्रोटेस्ट को मजबूती दे चुके हैं. अखिलेश यादव की पार्टी लगातार इस आंदोलन के साथ खड़ी दिख रही है. यह समर्थन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सपा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीति का प्रतिनिधित्व करती है. फिर भी वह दिल्ली के इस प्रोटेस्ट में इतनी खुली भागीदारी दिखा रही है.