लेटेस्ट न्यूज़

DM अंजनी सिंह से न्याय मांगने वाले 13 साल के अमिताभ गुप्ता की फरियाद अब भी अधूरी, 72+ घंटे बीट जाने के बाद भी नहीं मिला इंसाफ

लखीमपुर खीरी में डीएम से घर का ताला खुलवाने की गुहार लगाने वाले 13 साल के अमिताभ गुप्ता को अब तक न्याय नहीं मिला है. संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के तीन दिन बाद भी ताला नहीं खुला. मामले में UP Tak की टीम ने अमिताभ और उसके परिवार से बातचीत की.

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri Amitabh Gupta Case
Lakhimpur Kheri Amitabh Gupta Case (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Lakhimpur Kheri Amitabh Gupta Case: लखीमपुर खीरी में अपनी फरियाद लेकर डीएम के पास पहुंचे 13 साल के अमिताभ गुप्ता की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है. कक्षा 8 में पढ़ने वाला अमिताभ गुप्ता लखीमपुर सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था और उसने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से घर का ताला खुलवाने की गुहार लगाई थी. घटना के तीन दिन बाद भी ताला नहीं खुला है और बच्चे को अभी तक न्याय मिलने का इंतजार है. इस पूरे मामले में यूपी Tak की टीम अमिताभ गुप्ता के घर पहुंची और उससे बातचीत की.