Jantar Mantar Protest: भारी बारिश के बीच संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, ये सब बोले...
ADVERTISEMENT
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हुए बवाल के बाद चंद्रशेखर आजाद ने संसद परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना शुरू कर दिया है. उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए न्याय और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए हंगामे के बाद मामला और गरमा गया है. प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प, पथराव और पुलिस कार्रवाई को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है. जहां प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है, वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संसद परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना शुरू कर दिया है. चंद्रशेखर आजाद ने प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा.
