NEET UG 2026 रिजल्ट पर कानपुर की आर्या सिंह ने खड़े किए सवाल, अब NTA ने पोस्ट कर दिया जवाब
NEET UG 2026 री-एग्जाम रिजल्ट को लेकर कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने NTA की स्कोरिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे. छात्रा ने 609 अंक का दावा करते हुए शिकायत की थी. अब NTA ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए OMR शीट को डिजिटल रूप से बदला हुआ बताया है और 167 अंक को सही बताया है.
ADVERTISEMENT

NEET UG 2026 Arya Singh OMR News
NEET UG 2026 Arya Singh OMR News: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट को लेकर कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की स्कोरिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. छात्रा का दावा है कि उनकी OMR शीट के हिसाब से 609 अंक बन रहे थे, लेकिन रिजल्ट में पहले 540 नंबर दिखे और बाद में यही स्कोर घटकर 167 अंक रह गया. आर्या ने इसे लेकर NTA और शिक्षा मंत्रालय में शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की है. इस मामले को लेकर UP Tak ने छात्रा से बातचीत की, जिसमें उन्होंने पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए. हालांकि अब इस पूरे मामले पर NTA ने सोशल मीडिया एक्स पर इस मामले को लेकर जानकारी दी है और स्पष्ट किया है.
