जंतर-मंतर पर हंगामे के बाद देर रात बारिश में धरने पर बैठे सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी ये मांग
Chandrashekhar Azad: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. उन्होंने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, संवाद और छात्रों की मांगें पूरी करने की मांग उठाई.
ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad
जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में अब आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद संसद परिसर के भीतर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. संसद परिसर में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के ठीक नीचे चंद्रशेखर कल (20 जुलाई) रात 11 बजे से लगातार अकेले धरने पर डटे हुए हैं. पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद त्रिपाल डालकर बैठे चंद्रशेखर ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार आंदोलित छात्रों से संवाद कर उनकी मांगें पूरी नहीं करती, उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा. उनके हाथ में एक तख्ती भी नजर आई जिस पर लिखा 'पेपर लीक सबसे बड़ा देशद्रोह, गद्दारों को उम्र कैद दो.'
