लखनऊ अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत वाली बिल्डिंग ड्रिल मशीन से तोड़ी जा रही, मालिक वीरेंद्र और सुरेंद्र शुक्ला खुद गिरा रहे इमारत
लखनऊ के अलीगंज में 15 बच्चों की मौत वाली इमारत को गिराने का काम शुरू हो गया है. भवन मालिक वीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला खुद ध्वस्तीकरण करा रहे हैं, जबकि LDA पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहा है. सुरक्षा के लिए बिल्डिंग को धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Aliganj Fire Tragedy Building News
Lucknow Aliganj Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद अब उस इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू हो गई है, जहां आग लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई थी. भवन मालिक वीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला ने खुद बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कराया है. वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इमारत को धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा है.
