लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के 'पान वाले' अभिषेक यादव ने ज्वैलर्स के सामने लगाए 20-20 के सिक्कों के ढेर फिर ये प्यारी कहानी पता चली

कानपुर में पान विक्रेता अभिषेक यादव ने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए एक साल में 1 लाख रुपये के सिक्के इकट्ठा किए और ज्वेलर से उन्हें सोने की चेन दिलाई. उनकी मेहनत और समर्पण ने ज्वेलर को भी प्रभावित किया और यह कहानी प्यार और हिम्मत की मिसाल बन गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अपनी पत्नी के लिए सरप्राइज गिफ्ट देने की ख्वाहिश में कानपुर के एक युवा पान विक्रेता अभिषेक यादव ने कुछ ऐसा किया है जो अब चर्चा का विषय बना दिया है. अभिषेक यादव ने अपनी जीवनसंगिनी को सोने की चेन गिफ्ट करना चाहते थे, लेकिन सोने की बढ़ी हुई कीमतों ने उनका हौसला तोड़ दिया था. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और गजब तरीके से न सिर्फ पैसे का जुगाड़ किया बल्कि चेन खरीदने में भी सफल रहे. शनिवार को अभिषेक अपने झोले में 1 लाख रुपये के 20-20 के सिक्के भरकर एक ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंच गए. उन्होंने टेबल पर सिक्कों की लाइन लगा दी और सोने की चेन देने की गुजारिश की.