लेटेस्ट न्यूज़

'कलेक्ट्रेट से नहीं हटेंगे...' हमीरपुर में डीएम के गेट पर बैठे Gen Alpha, हाथों में तिरंगा लेकर कर रहे ये मांग

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल तक पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया. बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर करीब 5 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में Gen Alpha यानी स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन सामने आया है. हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे करीब 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे. बच्चों की मांग थी कि उनके स्कूल तक जाने वाली सड़क को जल्द बनवाया जाए.