लेटेस्ट न्यूज़

इस्लाम कबूल करने वाली दिया-अंशु को यूपी सरकार और पिता देंगे ₹25 लाख, इलाहाबाद HC ने दिया आदेश

Allahabad High Court: धर्म बदलने के बाद कथित तौर पर घर में रोकी गईं दो बालिग बहनों के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने माना कि दोनों महिलाओं को उनकी इच्छा के खिलाफ पैतृक घर में रखा गया था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

धर्म बदलने के बाद घर में कथित तौर पर बंद रखी गईं दो बहनों के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने माना कि दोनों बालिग महिलाओं को उनकी इच्छा के खिलाफ उनके पैतृक घर में रखा गया था. मामले में कोर्ट ने उनके पिता और उत्तर प्रदेश सरकार को संयुक्त रूप से 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है.