लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी ने दी 70 करोड़ की सड़क की सौगात, नेपाल तक मिलेगी कनेक्टिविटी; किन-किन जिलों को होगा फायदा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनी 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया. यह सड़क गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी और पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर की जनता को करीब 70 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना की सौगात दी. गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया. नई सड़क के बनने से शहर के कई इलाकों में आवागमन आसान होने के साथ जलभराव की दिक्कत भी दूर हो जाएगी.